TVS Orbiter V1 Launched: टीवीएस का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च; BaaS मॉडल के साथ मात्र ₹49,999 में लाएं घर, जानें रेंज और फीचर्स
TVS Motor ने अपना सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter V1 लॉन्च कर दिया है। 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) प्रोग्राम के तहत इसकी कीमत मात्र ₹49,999 से शुरू होती है। जानें TVS Orbiter V1 और V2 की कीमत, बैटरी पैक, रेंज और प्रति किलोमीटर खर्च की पूरी डिटेल।
TVS Motor Company ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ (BaaS) मॉडल को चुना है. कंपनी ने ग्राहकों के लिए सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter V1 को 1.8 kWh वेरिएंट के साथ लॉन्च कर दिया है. BaaS मॉडल शुरुआती लागत को कम करता है, साथ ही ग्राहकों को बैटरी की लंबी अवधि की गारंटी भी देता है. चलिए आपको बताते हैं कि बिना BaaS प्रोग्राम के अगर आप 1.8kWh वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और BaaS प्रोग्राम के साथ ये स्कूटर आपको किस रेट में मिलेगा?
TVS Orbiter V1 Price
अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बिना BaaS प्रोग्राम के खरीदते हैं तो आपको 84500 रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. वहीं दूसरी ओर अगर आप इस स्कूटर को BaaS प्रोग्राम के साथ खरीदते हैं तो आपको 49,999 रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत, बैटरी की कीमत को गाड़ी की कीमत से अलग रखा जाता है. इससे ग्राहकों को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ चुकाने के बजाय प्रति किलोमीटर के हिसाब से चुकानी होती है.
TVS Orbiter V2 Price
Orbiter V2 को ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ स्कीम के तहत पेश नहीं किया गया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है और यह 3.1 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है. इस स्कूटर को लेकर दावा किया गया है कि फुल चार्ज में ये स्कूटर 158 किलोमीटर तक की रेंज देता है.
प्रति किलोमीटर का इतना खर्च
ग्राहक 862 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाले फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान भी चुन सकते हैं. BaaS प्लान में पांच साल या 70,000 km तक की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है, साथ ही चुनी गई अवधि के लिए बैटरी का अनलिमिटेड मासिक इस्तेमाल भी मिलता है.
TVS Orbiter V1 की सर्टिफाइड IDC रेंज 86 km है और यह लगभग 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है. TVS Orbiter V1 में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें कनेक्टेड मोबाइल ऐप, वाइजर के साथ फ्रंट LED हेडलैंप और इनकमिंग कॉल डिस्प्ले वाला कलर्ड LCD क्लस्टर शामिल है, जो राइडर की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाते हैं.

