भिवानी: अब ई-टिकटिंग के तहत बसों में टिकटें दी जाएंगी

208
SHARE

हरियाणा परिवहन में ई-टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ कर दिया गया है। अब 6 डिपो चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में ई-टिकटिंग के तहत बसों में टिकटें दी जाएंगी। हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का भी शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों का हेल्थ चैकअप होगा। योजना के प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने सिरसा जिले में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की भी आधारशिला रखी है। मेडिकल कॉलेज करीब 950 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा।

ब्रह्म सरोवर के बाद वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में पहुंची हैं। यहां पर वे अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं काे जनता को सौंपेंगी। इस दौरान प्रदेश वासियों को हरियाणा रोडवेज में नई टिकटिंग व्यवस्था (ई-टिकटिंग) की सौगात दी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal