भिवानी: श्रुति चौधरी के लिए संकट की घड़ी बन सकते हैं राव !

 
भिवानी: श्रुति चौधरी के लिए संकट की घड़ी बन सकते हैं राव !
भिवानी हलचल/राजेंद्र चौहान                                                            कांग्रेस की तरफ से 9 जुलाई को भिवानी में विपक्ष आपके समक्ष रैली समुचें लोकसभा क्षेत्र की आयोजित होने वाली है। जिसका कोर्डिनेटर महेंद्रगढ़ विधायक एंव पूर्व सीपीएस राव दान सिंह को बनाया गया है। इसमें एक बात साफ है कि पूर्वमंत्री व तोशाम विधायक किरण चौधरी इस रैली में शामिल होने वाली नही हैं। ये भी कहा जाता है कि किरण चौधरी के गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ललकारने का काम भी करेंगे। यह रैली कई मायनों में सत्ता पक्ष व खुद कॉंग्रेस विपक्ष के लिए भी चेताने वाली साबित हो सकती है। समीकरण ऐसे बनाये जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी कोंन होगा उसको लेकर लोगो का भी मन टटोला जाएगा,वहीं कांग्रेस की तरफ से संकेत भी ताल ठोककर दिए जा सकते हैं। इतना साफ है कि इस बार पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के लिए संकट की घड़ी साबित हो सकती है। क्योंकि प्रदेश कांग्रेस की कमान पूरी तरह से पूर्व मुख्यमंत्री हुडा के पक्ष में है। सूत्र बताते है की आरपार के मूढ़ में हुडा को राष्ट्रीय कांग्रेस शायद पहले ही फ्री हैंड कर चुकी है। यही कारण है कि उनसे दूसरे खेमे के माने जाने वाले कांग्रेस के नेताओ को रैली में आने के लिए मनाने तक कि जदोजहद नही की जा रही है। 9 जुलाई को विपक्ष आपके समक्ष रैली में किरण चौधरी के गढ़ में खुद की ताकत का अहसास पूर्व मुख्यमंत्री कराना चाहते हैं। दूसरा लोकसभा चुनाव में टिकट के संकेत भी देने वाले हैं। ऐसे में राजनीति के चर्चाकारों का मानना है कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट हॉट सीट बनने वाली है। यहां सभी पार्टियों के धुरंधरों का अखाड़े में आने के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। इतना अवश्य है कि लोकसभा चुनाव में कई नेता साख बचाने के लिए लड़ेंगे तो कई विधानसभा में मजबूत दावा तक करने को लड़ेंगे। यह तो समय बताएगा लेकिन कई राजनीतिक घरानों पर संकट अवश्य खड़ा होगा। अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal