भिवानी: महिला ने पति को साले की पत्नी के साथ पकड़ा, हंगामा

3029
SHARE

भिवानी।

साले की पत्नी संग होटल में गए पति को पत्नी ने चरखीदादरी के एक होटल में रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी पति ने पत्नी की ID पर ही होटल का कमरा बुक किया था। जिसकी भनक पत्नी को लग गई। जिसके बाद वह बेटे को लेकर वहां पहुंच गई। जिससे वहां खूब हंगामा हुआ। होटल में तुरंत पुलिस बुलाई गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भिवानी निवासी महिला ने बताया कि करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें से दो बेटे उसके हैं, जबकि उसने भाई की लड़की को पंचायती तौर पर गोद लिया हुआ है। महिला ने बताया कि पिछले कई साल से उसके पति का चाल-चलन ठीक नहीं है। उसके भाई (पत्नी के) की पत्नी यानी सगी भाभी के साथ उसके संबंध थे।

इस बात को वह साबित भी कर चुकी हैं। महिला के अनुसार पति के नाजायज संबंध को लेकर पंचायत भी हुई। जिसमें दोनों ने गलती मान ली। मगर, 20 सितंबर को उसे पता चला कि उसका पति उसकी भाभी को लेकर चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित एक होटल में गया है। वहां शिकायतकर्ता महिला की आईडी प्रयोग की गई।

पता चलते ही महिला दूसरे परिजनों के साथ उस होटल में पहुंच गई। वहां उसने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिस समय वो होटल पहुंची तो उसके साथ 20 वर्षीय बेटा भी था। उसके पति और भाभी ने बेटे को मारने और उसका करियर खत्म करने की धमकी भी दी। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी और उसके साथ मौजूद रिश्तेदार महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal