भिवानी: महिला को विडियों कॉल करके लगाई फांसी

4223
SHARE

भिवानी हलचल, अभय ग्रेवाल।

गांव तिगड़ाना में 29 वर्षीय युवक ने महिला को विडियों कॉल कर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के ब्यान पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक के भाई सोहन ने बताया कि गांव तिगड़ाना की एक महिला जो बिट्टू को अपने झासे में फसाकर पिछले कई दिनों से मृतक बिट्टू से पैसों की मांग कर रही थी, पहले भी वह हजारों रूपए धमकी देकर ऐंठ चुकी थी। महिला से परेशान होकर बिट्टू ने फांसी का फंदा लगा लिया। सोहन ने बताया कि मृतक बिट्टू गांव के टैंट हाउस में पिछले कई वर्षो से काम करता था। मृतक के दो लडक़े व एक लडक़ी है, जिसमें छोटा बेटा करीब तीन महिने का है। परिजनों ने आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार पुलिस से लगाई है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal