हांसी : बेटे के अपहरण केस में महिला गिरफ्तार

726
SHARE

हिसार।

हांसी के साथ लगते नारनौंद के गांव माजरा पुलिस ने बच्चे के अपहरण के केस में एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला ने अपने 3 साल के बेटे का अपहरण करने के लिए युवक विजय को कहा था। दोनों को जेल भेज दिया गया है। कुंभा निवासी विजय भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी महिला पूजा को नरवाना से गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि माजरा गांव में एक युवक ने 3 वर्षीय बच्चे को अपहरण करने का प्रयास किया था। पिता ने भाग कर बच्चे को छुड़ाया और युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पिता का कहना है कि बच्चे की मां बीते वर्ष घर छोड़ कर भाग गई थी। उसकी मां ने ही ऐसा करवाया।

पुलिस को दी शिकायत में माजरा निवासी अनिल ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2016 को नरवाना निवासी पूजा के साथ हुई थी। करीब 1 साल पहले पूजा उन्हें व बच्चो को छोड़ कर घर से भाग गई थी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया था।

अनिल की भतीजी आंचल व उसके दोनों बच्चे गली में खेल रहे थे। आंचल जोर से चिल्लाती हुई घर की तरफ आई और बताया कि गौरव को उठाकर एक आदमी स्कूटी पर लेकर जा रहा है। यह सुनकर वह एकदम गली में आया तो उन्होंने देखा एक युवक उनके बेटे गौरव को अपनी स्कूटी पर हाथ में लिए हुए था। युवक को मौके पर हीर पकड़ लिया गया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal