BJP धर्मवीर सिंह की जगह इस बार अलग चेहरा मैदान में लाएगी-किरण चौधरी

708
SHARE

 नारनौल।

शहर में अपने आवास पर पूर्व CPS लीडर किरण चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा और मनोहर लाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने मौजूदा प्रदेश सरकार को हर मामले में विफल बताया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार केवल पोर्टल की सरकार बनकर रह गई है। लोगों को रोजगार देने के बजाय उनको साइबर कैफे पर बिजी कर दिया है। फैमिली और प्रॉपर्टी ID के नाम पर लोगों को सरकारी कार्यालयों और साइबर कैफे के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। 90% प्रॉपर्टी ID गलत हैँ, जिनकी त्रुटियों के कारण लोग परेशान हैं।

किरण चौधरी ने कहा कि अपने पिछले 4 साल के कार्यकाल में सांसद धर्मवीर सिंह लोगों की सुध नहीं ली। यही कारण है कि जिला महेंद्रगढ़ में केंद्र सरकार तक लोगों की बात पहुंचाने की पैरवी कमजोर नजर आई, जिसके चलते यहां के लोग परेशान हैं। न तो पिछले कार्यकाल में और न ही इस कार्यकाल में सांसद लोगों के बीच गए।

उन्होंने कहा कि सांसद के कारण लोकसभा क्षेत्र का कोई काम नहीं हो पाया। भारतीय जनता पार्टी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह की जगह इस बार अलग चेहरा मैदान में लाएगी। वहीं कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रॉपर्टी और फैमिली ID से लोगों को छुटकारा दिलाया जाएगा। इनको खत्म किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली भी की जाएगी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal