कैथल में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, कई घायल

66
SHARE

कैथल।

कैथल के डीग गांव दो गुटों के बीच हुए जमीनी विवाद में एक युवक की मौत हो गई तथा छह घायल हो गए। मरने वाले ठेकेदार गांव पबनावा निवासी 24 वर्षीय अंकित है। जो डीग के ठेकेदार जग्गा के पास काम करता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया हुआ है। मामले की कार्रवाई की जा रही है। पबनावा गांव निवासी जसबीर ने बताया कि रात 2 बजे हमें सूचना मिली कि मेरे भतीजे अंकित को चोट लग गई। हम गांव से चलने ही वाले थे तो दोबारा फोन आया कि अंकित की मौत हो गई। अंकित डीग गांव के ठेकेदार जग्गा के नौकरी करता था। हमने सुबह अंकित को देखा तो उसके सिर, बाजू में चोट मिली। हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बताया गया कि जग्गा का किसी के साथ वहां पर झगड़ा हुआ है। झगड़ा क्यों और किसके साथ हुआ। इस बारे में जानकारी नहीं है। घायल होने के बाद पुलिस की डायल-112 नंबर उसे डीग से उपचार के लिए कैथल अस्पताल में लेकर आई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमारी पुलिस-प्रशासन से प्रार्थना है कि हम मामले की जांच की जाए। जो भी दोषी हो। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसने भी ये काम किया है उसके खिलाफ उचित कार्रवाई हो। सुदेश ने बताया कि हमारे खेतों में धान की फसल पड़ी हुई है। उसके पहरे पर हमारे घर के बुजुर्ग वहां पर पहरे पर रहते हैं। 40 साल पहले उसके ससुर ने डीग में जमीन ली थी। जिससे जमीन ली, उसके परिवार के लोग जमीन पर झगड़ा करते हैं। हमें गाली-गलोच करते हैं। कल उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा किया। परिवार के कई लोग घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal