हरियाणा में ठंड ने चौंकाया, आज शाम बूंदाबांदी के आसार
इस बीच 4.6 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ नारनौल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में ओवरऑल 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। लोग अभी ठंड से ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 सेंटरों पर तापमान जहां 9 डिग्री से उपर रिकॉर्ड हुआ है, वहीं 5 जिलों में यह 8 से 9 डिग्री रहा। अब केवल नारनौल और भिवानी ही ऐसे 2 जिले हैं, जहां पारा 5 डिग्री से नीचे है।
मौसम विभाग का आकलन है कि 11 जनवरी से अगले 4 दिनों के लिए तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। हालांकि इन दिनों में कोल्ड डे तो नहीं रहेगा, लेकिन आधे से ज्यादा हरियाणा घने कोहरे की चपेट में जरूर रहेगा। बुधवार को कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक और सोनीपत में ठंड का कुछ प्रभाव बना रहेगा। हालांकि शाम से कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलेगा और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
मौसम विशेषज्ञों ने जानकारी दी है कि बुधवार को एक प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ का असर उतर भारत में पड़ने वाला है। इससे हरियाणा के कई जिलों में 3 दिनों तक हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश होती हे तो लोगों को सूखी ठंड से कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा। 16-17 जनवरी से पूरा उत्तर भारत एक बार फिर से जबरदस्त ठंड की चपेट में आ जायेगा और सुबह का तापमान कई जगहों पर शून्य डिग्री तक देखा जाएगा। अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal
