महिला मुलाजिम से शादी की चाहत में पुलिस वाले ने पत्नी को पिलाया जहर

159
SHARE

पानीपत।

समालखा कस्बे के गांव छदिया में दिल्ली पुलिस के एक मुलाजिम ने अपनी पत्नी को जहर पिला दिया। वारदात का कारण आरोपी मुलाजिम के साथी महिला पुलिसकर्मी के साथ अवैध संबंध बने।

इन अवैध संबंधों का पत्नी अकसर विरोध करती थी। आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर एकमत होकर इस वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर अवस्था में महिला को समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

महिला के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी व उसकी प्रेमिका पुलिसकर्मी के खिलाफ IPC की धारा 307, 328 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में संजय ने बताया कि वह गांव कुलताना, जिला रोहतक का रहने वाला है। उसकी बहन ममता की शादी अश्वनी निवासी गांव छदिया, समालखा के साथ मार्च 2011 में हुई थी। संजय ने बताया कि उसके जीजा अश्वनी दिल्ली पुलिस में है।

शादी के बाद से बहन-जीजा एक बेटा व एक बेटी के माता-पिता है। संजय ने आरोप लगाए हैं कि उसके जीजा के दिल्ली पुलिस की साथी मुलाजिम दिशा (काल्पनिक नाम) के साथ नाजायज संबंध हैं। जिसका बहन ममता अकसर विरोध करती है।

इन्हीं विरोधों के चलते जीजा अश्वनी, अपनी पत्नी और बच्चों को मारना चाहते हैं। संजय अकसर दिशा के साथ फोन पर बात करता है। इतना ही नहीं, दोनों अकसर ममता को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र भी रचते हैं। दिशा, अक्सर ममता को चैलेंज करती है कि अश्वनी उसका शौहर है। कहती है कि वह पुलिस में है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई है।

जहर पिलाने के बाद संजय ने दिशा को कॉल कर कहा कि आपके कहे मुताबिक काम पूरा कर दिया है। अब हमारी शादी में कोई रुकावट नहीं आएगी। इतना सुनने के बाद ममता बेहोश हो गई थी। संजय ने बताया कि 11 नवंबर को ममता ने समालखा थाने में एक शिकायत अपने पति व दिशा के खिलाफ दी थी। जिस शिकायत में बहन ने मारपीट व अवैध संबंधों के बारे में लिखा हुआ है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal