जींद में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर जान दी

182
SHARE

जींद।

हरियाणा के जींद में दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर नरवाना के पास एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। माना जा रहा है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। हालांकि परिजन इस मामले में प्रेम प्रसंग से मना कर गए।

जानकारी के अनुसार सोमवार अल सुबह करीब चार बजे जीआरपी को सूचना मिली कि नरवाना के पास एक युवक-युवती ने ट्रेन के छलांग लगाई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर लड़का लड़की के शव पड़े मिले। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गांव ढिल्लूवाला निवासी अशोक के रूप में हुई।

अशोक खरल गांव में अपनी बुआ के घर रहता था और नरवाना में सर्विस स्टेशन चलाता था। अशोक की बहन गांव घासो खुर्द में विवाहित है। अशोक का अपनी बहन के घर आना-जाना रहता था। अशोक के साथ सुसाइड करने वाली युवती उसकी बहन की रिश्ते में लगने वाली ननद है। दोनों रात को ही घर से बिना किसी को बताए निकल गए थे। इसके बाद सुबह दोनों के शव रेलवे लाइन पर पड़े मिले। राजकीय रेलवे थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal