Ambala Baldev Nagar Pocso Act Case: माता-पिता गए थे मजदूरी पर, पड़ोसी ने मूक-बधिर बच्ची से की गंदी हरकत, पुलिस ने पकड़ा
अंबाला में 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।
अंबाला : हरियाणा के अंबाला से मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय मूकबधिर बच्ची से घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 8 अगस्त शनिवार की है। बताया जा रहा है कि घर पर बच्ची और उसकी छोटी बहन थी। माता-पिता दिहाड़ी करने बाहर गए हुए थे। इस दौरान पड़ोसी सुधीर कुमार घर में घुसा और पीड़िता को बहाने से घर से बाहर भेज दिया। 13 वर्षीय मूकबधिर बच्ची के साथ गलत हरकतें कर रहा था। जब पीड़िता घर लौटी तो उसने आरोपित को बहन के साथ छेड़खानी करते देख शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
जब बच्ची के माता-पिता घर आए तो उनको आपबीती सुनाई। माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बलदेव नगर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी पर पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

