Ballabhgarh Crime: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की गला दबाकर हत्या; आरोपी करण गिरफ्तार

Ballabhgarh Murder Case: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मुकेश कुमार (50) की गला दबाकर हत्या। आरोपी करण को पुलिस ने लिया हिरासत में।

 
Haryana Daylight Murder Molestation Dispute

बल्लभगढ़: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले बातचीत के बहाने घर से बुलाया और फिर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (50) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से मेरठ के रहने वाले थे और वर्तमान में फरीदाबाद के सारंग चौपाल स्थित ठाकुर मोहल्ला में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। वह एक निजी कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। मृतक के भतीजे रवि ने बताया कि उनके घर के पास ही करण नाम का युवक परिवार के साथ किराये पर रहता है। उनकी बहन एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी, जहां करण भी काम करता था। करण काफी समय से उनकी बहन को परेशान कर रहा था। वह जबरन रास्ते में रोककर उससे बात करने की कोशिश करता और उसका पीछा करता था। कई बार परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। कंपनी में भी लड़की को परेशान करने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया था।

वीरवार को भी आरोपी ने घर के बाहर हंगामा किया था। उस समय मुकेश कुमार और पड़ोसियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह गाली-गलौज पर उतर आया और झगड़ा करने लगा था।