Ambala Crime News: बराड़ा में बदमाशों ने चलाई गोलियां, मौके पर गाड़ी छोड़कर भागे हमलावर; पुलिस जांच में जुटी

बराड़ा के मुलाना क्षेत्र के कलालटी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग। दो युवक घायल, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।
 
Ambala civil hospital injured

बराड़ा : बराड़ा के मुलाना के गांव कलालटी में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग का मामला सामने आया है। दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने मौके पर कई राउंड फायर किए और वारदात के बाद एक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भी घायल हुआ है। दोनों घायलों का इलाज अंबाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मौके से जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।