Dadri Murder Case: बाइक सवार युवक को स्कॉर्पियो से कुचलकर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं, मौके पर मौत
चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। यहां एक रोहतक के युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार , रोहतक के सुनारिया गांव निवासी 34 वर्षीय पंकज के रुप में हुई है। पंकज अपनी मां को बाइक पर बैठाकर ढाणी फोगाट लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। दो बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे। पहले उनहोंने स्कॉर्पियो से बाइक को जोरदार टक्कर मार जमीन पर गिराया और फिर उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मां भी घायल हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से करीब 4 कारतूस के खोल बरामद किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पंकज मर्डर केस में इसी साल अप्रैल में जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

