Haryana Crime: दिल्ली-पिलानी हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में हमला; पुरानी रंजिश में परिवार की कार को मारी टक्कर, पेड़ से टकराई गाड़ी

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709E पर पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने रोहतक जा रही कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पेड़ से जा टकराई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

 
Haryana Highway Crime

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश के चलते ढिगावा से रोहतक जा रहे एक परिवार सदस्यों की गाड़ी को दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची वहीं लोहारू पुलिस थाना एसएचओ भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। हमलावर मौका पाकर भाग गए। 

पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ढिगावामंडी के रहने वाले दो दंपत्ति और एक छोटी बच्ची शनिवार को अपने घर से ढिगावामंडी जा रहे थे। परिवार के लोगों का पहले से चल रहा विवाद सुलझाने के लिए राजस्थान से भी कुछ रिश्तेदार उनके यहां आए थे। इसी दौरान दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने रोहतक जाते समय पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार पांचों को मामूली चोटें भी आई। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुटी है वहीं घायलों को डॉयल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया।