Faridabad Crime News: फरीदाबाद के IMT में बदमाशों का तांडव; प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 50 लाख की फिरौती, शराब ठेके पर भी की फायरिंग
फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दो जगहों पर फायरिंग की। प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर गोली चलाकर 50 लाख की फिरौती का पर्चा छोड़ा, वहीं शराब ठेके पर डिस्काउंट न मिलने पर गोलियां बरसाईं। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी है।
फरीदाबाद : बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहा हैं। फरीदाबाद जिले के आईएमटी क्षेत्र में बदमाशों ने दो जगह फायरिंग की। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फ़ायरिंग कर एक पर्चा छोड़ा। पर्चे में 50 लाख की फिरौती की मांग की गई। वहीं शराब के ठेके पर डिस्काउंट ना देने पर फ़ायरिंग की गई।
बताया जा रहा है कि बदमाशों की इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया जहां शराब के ठेके पर बदमाश फायरिंग करते दिख रहे हैं। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

