Faridabad Cyber Crime: लड़की की आवाज निकाल कर ठगी, फरीदाबाद में सेक्सटॉर्शन रैकेट के 5 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने जयपुर से दबोचा सेक्सटॉर्शन गैंग। इंस्टाग्राम और टिंडर पर फर्जी प्रोफाइल बना करते थे अश्लील चैट। सरगना भगवान सिंह लड़की की आवाज में करता था बात।

 
Cyber Thana Central Faridabad News

फरीदाबाद: साइबर थाना सेंट्रल की ठगी के मामले में सेक्सटॉर्शन रैकेट डो चलाने वाले मुख्य आरोपी सहित न पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने करीब 45 हजार रुपये की । आरोपियों की पहचान जिला करौली, न राजस्थान निवासी भगवान सिंह, देवा चगुर्जर, बिजेंद्र, धीरज और मनीष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपियों को आठ मई को जगतपुरा, जयपुर स्थित लोट्स व्हाइट सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 20 जनवरी को उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि पीड़ित के खिलाफ अश्लील चैट व धोखाधड़ी के लेनदेन के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने वाली है। कार्रवाई का भय दिखाकर मामले को रफा-दफा करने के नाम पर रुपयों की मांग की गई। डर के कारण पीड़ित ने ठगों की ओर से बताए गए बैंक खाते में करीब 45 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए। 

 
पूछताछ में सामने आया कि 27 वर्षीय भगवान सिंह इस गिरोह का सरगना है। गिरोह के सदस्य इंस्टाग्राम और टिंडर एप्लीकेशन पर किसी लड़की की तस्वीर लगाकर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। इसके बाद लोगों को झांसे में लेकर उनसे अश्लील चैट करते थे। जब कॉल पर बात करनी होती थी, तो मुख्य आरोपी भगवान सिंह लड़की की आवाज निकालकर पीड़ितों से बात करता था। गिरोह के अन्य सदस्य देवा गुर्जर, बिजेंद्र और धीरज अश्लील चैट करते थे, जबकि मनीष इस अवैध धंधे के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।