Faridabad Crime News: फंदे पर लटका मिला 2 बच्चों की मां का शव, मौत से 20 मिनट पहले बहन को की थी कॉल

फरीदाबाद के डबुआ में 28 वर्षीय चंचल का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पति पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है।
 
फरीदाबाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के डबुआ से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता का फंदे पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान चंचल (28) गाजियाबाद का रूप में हुई है, जोकि 2 बच्चों की मां थी। मृतका के परिजनों का आरोप है उसके पति ने मारपीट कर हत्या की है।

मृतका के भाई ने बताया कि चंचल की शादी भगवान दास उर्फ धर्मेन्द्र के साथ 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही धर्मेन्द्र उससे मारपीट करता था। मृतका की बहन ने बताया कि मौत से करीब 20 मिनट पहले चंचल ने उसे कॉल किया था।
 
परिजनों ने आरोप लगाया कि भगवान दास और उसके परिवार ने चंचल से मारपीट की है। चंचल के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों को शक है कि पति ने पहले चंचल के साथ मारपीट की और फिर उसे फांसी पर लटका दिया।

वहीं मामले को लेकर पुलिस जांच अधिकारी नितेश ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।