Faridabad Khedi Pul Crime News: फरीदाबाद में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, 13 वर्षीय बच्चे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले
फरीदाबाद के खेड़ीपुल क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्चे देव पर चाकू से हमला। गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश जारी।
Sep 8, 2026, 18:54 IST
फरीदाबाद : थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के करुणा नगर में 13 वर्षीय देव पर एक लड़के ने चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, देव पुत्र नीरज अपने घर के पास वाली गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसका शहजाद नाम के लड़के से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
आरोप है कि झगड़े के दौरान शहजाद ने देव पर चाकू से कई वार कर दिए। देव के पेट में दो बार, छाती में दो बार और हाथ पर भी दो बार चाकू मारा गया। हमले में देव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार देव के पेट में गंभीर चोट आई है और उसका ऑपरेशन किया जाएगा। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।