फतेहाबाद: मानसिक रूप से परेशान पिता ने 5 साल की बेटी को नहर में फेंका

हरियाणा के फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना। पिता ने स्कूल से लाकर 5 साल की बच्ची को भाखड़ा नहर में फेंका, पंजाब में मिला शव। पुलिस जांच जारी।

 
Haryana crime news July 2026

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां खुन्नन गांव में एक शख्स ने अपनी 5 वर्षीय बेटी को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। वहीं बच्ची का शव पंजाब में मिला।

पुलिस के अनुसार, खुन्नन गांव के रहने वाले गुरप्रीत बुधवार को स्कूल पहुंचा और अपनी छोटी बेटी गुरनवाज कौर (5) को स्कूल से ले आया। वह लड़की को अपनी बाइक पर लगभग 30 किमी दूर रोझांवाली ले गया, जहां उसने बच्ची को स्कूल बैग समेत भाखड़ा नहर में फेंक दिया। घर लौटने पर उसने परिवार को जानकारी दी। परिवार वालों ने बताया कि आरोपी पिता कई सालों से मानसिक रूप से परेशान है।

सूचना मिलने पर सदर पुलिस और हिसार की SDRF टीमों ने नहर में बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शव पंजाब में फतेहपुर के पास मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।