गोहाना: कबड्डी अकादमी में मामूली विवाद पर चाकू से हमला, एक युवक की मौत
गोहाना के गांव कथूरा में फूल सिंह कबड्डी अकादमी के पास मामूली कहासुनी में तीन युवकों पर चाकू से हमला। 20 वर्षीय मोंटी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।
गोहाना : गोहाना उपमंडल के गांव कथूरा में देर रात एक खूनी वारदात सामने आई है। फूल सिंह कबड्डी अकादमी में मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में 20 वर्षीय मोंटी, निवासी गांव गढ़ी बोहर (जिला रोहतक) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोंटी अपने मामा के घर गांव कथूरा आया हुआ था। हमले में घायल दो अन्य युवकों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस जांच अधिकारी और मृतक के मामा ने बताया कि वह मेरा भांजा था वह रोहतक के गांव गढ़ी बोहर जिला रोहतक से गांव कथूरा में अपने मामा के घर आया हुआ था। देर रात को किसी मृतक और दो ओर पर किसी ने चाकू से हमले की सूचना मिली थी। इसे खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों रोहतक पीजीआई भेजा गया है।
यह एकेडमी में गए हुए वहीं पर यह हुआ है। मरने वाले का नाम मोंटी गांव गढ़ी बोहर रोहतक का रहने वाला है। जिसकी उम्र 20 साल के आसपास है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

