गुड़गांव: जिगोलो सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाते थे जाल

गुड़गांव साइबर पुलिस ने जिगोलो सर्विस की मेंबरशिप के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को मानेसर से गिरफ्तार किया। फेसबुक विज्ञापन और फर्जी बैंक खातों के जरिए की जाती थी ठगी। जानें इनका मोडस ऑपेरंडी।
 
मानेसर क्राइम न्यूज़

गुड़गांव : साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस ने जिगोलो सर्विस की मेंबरशिप के नाम पर ठगी करने के केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस में एक युवक ने शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक के माध्यम से जिगोलो सर्विस का विज्ञापन देखा था। उसने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नम्बर पर संपर्क किया तो मेंबरशिप के नाम पर इससे रूपये ट्रांसफर करवाकर ठगी कर ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई में साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस टीम  ने दो आरोपियों को मानेसर, गुरुग्राम से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गुडग़ांव के खोह निवासी देशराज (35) व अर्जुन सिंह निवासी भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि देशराज गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है। वहीं अर्जुन किसी निजी कम्पनी में काम करता है। शिकायतकर्ता ने जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया था वह देशराज के नाम था। देशराज ने वह सिमकार्ड किसी व्यक्ति 1500 रूपये में बेचा था। इस केस में ठगी गई राशि में से 40 हजार रूपये आरोपी अर्जुन के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। जबकि अर्जुन ने यह बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को 3 हजार रुपयों ने बेचा था।