Cyber Crime Gurugram: बैंक खातों से अचानक कटे 6.70 लाख रुपये, ठगी का शिकार हुई महिला ने दर्ज कराई शिकायत

गुड़गांव के सोहना में साइबर ठगों ने महिला के दो बैंक खातों से 6.70 लाख रुपये की ठगी की। साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज।
 
bank account fraud India

गुड़गांव : साइबर साइबर अपराधियों ने महिला को अपना शिकार बनाते हुए उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल छह लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन दक्षिण गुरुग्राम ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोहना की सैनी कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी और जालसाजी कर उनके दो बैंक खातों से अचानक छह लाख 70 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। जब खातों से पैसे कटने के मैसेज मिले, तब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। इसके तुरंत बाद उन्होंने साइबर पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी टीम अब उन बैंक खातों और ट्रांजैक्शन ट्रेल की जांच कर रही है जिनमें यह रकम ट्रांसफर की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों के इस नेटवर्क का पता लगाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।