Gurgaon Crime Update: क्लब बंद करके लौट रहे मालिक और मैनेजर पर हमला, मगन और उसके साथियों पर केस दर्ज

गुड़गांव के सेक्टर-29 में विवाद के बाद क्लब मालिक और मैनेजर के साथ हथियार के बल पर मारपीट की गई। डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।

 
DLF Phase 29 thana case

हरियाणा के गुरुग्राम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सेक्टर-29 मार्केट स्थित एक क्लब के मालिक और मैनेजर के साथ आपसी विवाद के बाद हथियार के बल पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (115, 126, 190, 191(2), 351(2)) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

🍻 ढाबे और क्लब के विवाद में बढ़ा तनाव, मैनेजर को थप्पड़ मारकर दी गई थी चेतावनी

पुलिस को दी गई शिकायत में पारस देवास सोसाइटी के रहने वाले अमित सांगवान ने बताया कि उनका सेक्टर-29 मार्केट में 'फ्रिक्शन दॉ ड्रिंकिंग क्लब' नाम से क्लब संचालित है, जिसका मैनेजर रवि है। क्लब के ठीक नीचे ग्राउंड फ्लोर पर मगन नामक व्यक्ति ने ढाबा बनाया हुआ है। बीती 8 अक्टूबर को मगन कुछ अन्य लोगों के साथ उनके क्लब में आया था, जहां किसी बात को लेकर उसकी मैनेजर रवि से कहासुनी हो गई। इस दौरान मगन ने मैनेजर रवि को थप्पड़ जड़ दिया और उसके साथियों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

🔫 रात को क्लब बंद करके लौटते वक्त रास्ते में घेरा, पिस्टल दिखाकर फरार हुए आरोपी

शिकायतकर्ता अमित सांगवान ने बताया कि देर रात करीब पौने 3 बजे जब वह अपने मैनेजर रवि के साथ क्लब बंद करके घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में जगुआर लिकर वाइन ठेके के पास मगन अपने साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर आ गया। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर मैनेजर के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पर गोली मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।