हांसी पुलिस मुठभेड़: छोटू स्वीट्स मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी अनुराग ढेर, पैर में लगी गोली

हरियाणा के हांसी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! छोटू स्वीट्स के मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले मुख्य आरोपी अनुराग को पुलिस ने सुंदर नहर के पास पैर में गोली मारकर पकड़ा। आरोपी ने पुलिस पर की थी फायरिंग। जानें पूरी घटना।

 
50 लाख की रंगदारी

हांसी  : हरियाणा में आए दिन पुलिस से मुठभेड़ के मामले सामने आते रहते हैं। हांसी के छोटू स्वीट्स के मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी अनुराग के पैर में गोली लग गई जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुराग को कल रात को असला बरामदगी के लिए सुंदर नहर के पास ले जाया गया तो उसने पुलिस पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। गोली आरोपी के पैर में लगी जिसके बाद वह घायल हो गया। उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।