Haryana: हरियाणा में केक काट रहे युवकों पर चली गोलियां, दो युवक हुए घायल 

 
हरियाणा में केक काट रहे युवकों पर चली गोलियां, दो युवक हुए घायल 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के यमुनानगर में रात के समय गाड़ी के बोनट पर रखकर केक काट रहे दोस्तों पर कार सवार युवक ने गोलियां चला दी। 

जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में एक की हालत गंभीर होने के चलते उसको PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वारदात को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। Haryana News

वर्ना कार में आया था हमलावर

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने विकास की हालत खराब होने की वजह से उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

Haryana News

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि वारदात में दो युवकों को गोली लगी है। दोनों की हालत ठीक है। युवकों की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं।