Haryana: हरियाणा में जुड़वा बेटों समेत महिला ने खाया जहर, जाने पूरा मामला ? 

 
हरियाणा में जुड़वा बेटों समेत महिला ने खाया जहर, जाने पूरा मामला ? 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बिसला में अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक, तीनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें डॉक्टर ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक बच्चे की हालत ज्यादा सीरियस है। Haryana News

कलह के बाद...

 Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के गांव बिसला निवासी ईश्वर गांव में ही जूस की रेहड़ी लगाता है। ईश्वर की 30 वर्षीय पत्नी पूजा रानी के साथ शनिवार को घरेलू कलह हो गई थी। इसी कलह के बाद नाराज होकर उसकी पत्नी दोनों बच्चों को पहले स्कूल से लेकर आई और फिर उनके साथ फतेहाबाद आ गई।

पपीहा पार्क के सामने निगली

जानकारी के मुताबिक, शहर के सबसे बड़े पपीहा पार्क के सामने महिला ने चूहे मारने की दवाई खुद निगल ली और बच्चों को खिला दी। आसपास के लोगों ने उनकी तबीयत बिगड़ते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, राहगीरों और पुलिस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।