Haryana Hisar Crime News: बीमारी के दर्द से तंग आकर दंपती ने खत्म की जीवन लीला, खेत में मिला सुसाइड नोट

हिसार के असरावां गांव में बीमारी से परेशान होकर पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। खेत में सुसाइड नोट बरामद।
 
हरियाणा पुलिस जांच

हिसार : हरियाणा के हिसार से दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां गांव असरावां में दंपती ने जहर निगलकर कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। दोनों के शव खेत में पड़े मिले। वहीं जब लोगों ने खेत में पड़े दोनों के शव देखे तो चिल्लाने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान आत्माराम और उसकी पत्नी बसकोरी देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रही है कि सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो शव देख शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी। वहीं एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिस पर जान देने की वजह बीमारी बताई। नोट में लिखा था कि शारीरिक दर्द से परेशान होकर उन्होंने जान दी।

फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।