Azad Nagar Hisar Police Action: दो बच्चों के पिता पवन यादव की नृशंस हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

हिसार के कैमरी रोड पर पुल के नीचे कार सवार युवकों ने 32 वर्षीय पवन यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी।
 
हिसार चाकूबाजी की घटना

हिसार : हिसार से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां रविवार रात कैमरी रोड पर एक पुल के नीचे कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, मोहित नगर वासी 32 वर्षीय पवन यादव के रुप में हुई है। नवदीप कॉलोनी के रहने वाले विनोद ने बताया कि उनका भाई पवन ग्रीन स्क्वायर मार्केट में एक पेंट की दुकान पर काम करता था। वह अपने परिवार के साथ गंगवा गांव में रहता था। रविवार रात वह अपने दोस्त सनी के साथ कैमरी रोड पर शराब की दुकान पर शराब पी रहा था। इस दौरान कुछ युवकों के साथ उसकी बहस हो गई। उस समय मामला सुलझ गया। 

इसके बाद वह अपने दोस्त सनी के साथ मॉल कॉलोनी जा रहा था। पुल के नीचे कार में आए चार युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक चाकू उसके सीने में भी लगा। जब सनी बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उसे भी पीटा, जिससे वह घायल हो गया। आजाद नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मनदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पवन शादीशुदा था। दो बच्चों का पिता था। तीन बहनों का इकलौता भाई था। वहीं इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।