Hisar Crime News Today: हिसार में पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, बिहार का राहुल और शिव कुमार गिरफ्तार

हिसार में सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। तिकोना पार्क में फायरिंग करने वाले 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 
हिसार पुलिस मुठभेड़

हिसार: सीआईए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए. जिनका इलाज सामान्य अस्पताल में जारी है. हिसार पुलिस के मुताबिक पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों को रुकने का इशारा किया. जिसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए. दोनों का इलाज सामान्य अस्पताल में जारी है.

हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बदमाशों की पहचान बिहार के राहुल और न्यू मॉडल टाऊन के शिव कुमार के तौर पर हुई है. पुलिस अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है. हिसार में फायरिंग मामले में पुलिस रजनीकांत, आखास, और सुमित को पहले गिरफ्तार कर चुकी है.

फायरिंग का मामला: आपको बता दें कि तिकोना पार्क पिछले दिनों में शिव मंदिर के पास फायरिंग की घटना हुई थी. इस फायरिंग में गोबिंद, उसकी पत्नी निशा व उसकी बेटी बीरा गोली लगने से घायल हुई थी. घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने मौके से एक अन्य आरोपी को भी राउंड अप किया है. पुलिस के अनुसार, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में संदिग्धों की तलाश में जुटी CIA टीम को आरोपियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी.