जींद: कैफे संचालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवती से किया दुष्कर्म
जींद क्राइम न्यूज़: लाइब्रेरी जाने वाली छात्रा को कैफे संचालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोपी फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जींद : हरियाणा के जींद से मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले लड़की की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया जिसके बाद उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शहर की एक लाइब्रेरी में पढ़ने जाती है। उसके साथ ही वह कैफे में रोजाना चाय पीने चली जाती थी, जहां उसकी कैफे संचालक सचिन से जान-पहचान हो गई। 26 मई को जब वह कैफे में गई तो कैफे संचालक सचिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके साथ घिनौना काम किया। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

