Haryana Crime Update: त्योहारी सीजन से पहले कैथल पुलिस का एक्शन, अवैध रूप से छिपाकर रखे गए पटाखे जब्त

कैथल के पुंडरी कस्बे में पुलिस और SDU टीम की संयुक्त कार्रवाई। एक मकान से अवैध रूप से रखे गए पटाखों और विस्फोटक की 160 पेटियां बरामद।

 
SDU Kaithal team

कैथल। आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री और पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में कैथल जिले के पुंडरी कस्बे के वार्ड नंबर 14 में पुलिस और एसयूयू (SDU) की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर वहां से पटाखों की 160 पेटियां बरामद की हैं। इन पटाखों को घर के अंदर बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया था, ताकि किसी को भनक न लगे। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

🏛️ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज: कहां से आए और कहां होने थे सप्लाई, जांच में जुटी पुलिस

एसयूयू इंचार्ज संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को पुंडरी के एक मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखे होने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पूंडरी थाना पुलिस को साथ लेकर यह रेड की गई। पुलिस ने मौके से सभी 160 पेटियों को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये पटाखे इतनी भारी मात्रा में कहां से लाए गए थे और इन्हें किस जगह सप्लाई किया जाना था।