Karnal Encounter: करनाल में CIA-2 और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली
करनाल के बजीदा रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। सीआईए-2 की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल। विदेशी हथियार और 100 राउंड गोलियां बरामद। जांच जारी।
करनाल : करनाल में बजीदा रोड पर देर रात बाइक सवार दो बदमाशों और CIA 2 के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों से दो विदेशी हथियार और 100 के करीब गोलियां बरामद की।
डीएसपी राखी विश्वकर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दो बदमाशों के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस पार्टी उनका पीछा कर रही थी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों पर फायरिंग कर जिससे वह दोनों घायल हो गए। डीएसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों से दो विदेशी हथियार और 100 के करीब गोलियां बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

