Karnal Crime News Today: लाडवा के युवक की करनाल में निर्मम हत्या, 4-5 अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ किए चाकू से वार

करनाल में 22 वर्षीय युवक अमन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने दोस्त रमन पर झूठ बोलकर करनाल लाने और हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

 
Ladwa youth killed Karnal

करनाल। हरियाणा के करनाल में आपसी रंजिश और संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात को 4-5 अज्ञात युवकों द्वारा अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लाडवा का रहने वाला था।

🕵️ दोस्त झूठ बोलकर करनाल लेकर आया था: परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

करनाल सदर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मृतक अमन अपने दोस्त रमन के साथ यहां न्यू बहादुर चंद कॉलोनी में अनूप से मिलने आया था, जहां उसे रास्ते में घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से 5-6 वार किए गए। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रमन उनके बेटे को झूठ बोलकर करनाल लेकर आया था और उसी ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिलवाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।