Mullana Crime: कार में भरकर 15 भेड़ें ले गए चोर, साहलेपुर में CCTV में कैद हुई वारदात
मुलाना के गांव साहलेपुर में कार सवार चोरों ने 15 भेड़ें चोरी कीं। करीब ₹1.5 लाख का नुकसान, चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुलाना : मुलाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। देर रात चोरों ने कार में 15 भेड़ें भरकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला मुलाना के गांव साहलेपुर का है, जहां भेड़पालक को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला गांव साहलेपुर का है जहां देर रात तीन चोर कार में सवार होकर आए और 15 भेड़े कार में भरकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की पूरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर किस तरह कार मे भेड़ों को भरकर ले गए।
चोरी की इस वारदात से भेड़पालक को करीब डेढ़ लाख रूपए का नुकसान हुआ है जबकि चोरी की पूरी वारदात पास मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध कार की पहचान करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी अलीपुर क्षेत्र में इसी तरह की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है गांव अली पुर निवासी मुनीष कुमार ने बताया कि इससे पहले भी इन्ही चोरो ने गावँ अलीपुर में इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमे इसी नम्बर की रिट्ज कार मे ही चोर भेड़े चुरा कर ले गये थे।

