Palwal Crime: पिज्जा-बर्गर खिलाने के बहाने फरीदाबाद ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म

पलवल में 15 साल की किशोरी को पिज्जा खिलाने के बहाने फरीदाबाद ले जाकर दुष्कर्म। आरोपी पवन ने बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर छोड़ा और दी जान से मारने की धमकी। केस दर्ज।

 
बल्लभगढ़ बस स्टैंड वारदात
फरीदाबाद : पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय लड़की से पिज्जा-बर्गर खिलाने के बहाने फरीदाबाद ले जाकर युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि 1 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे उनकी छोटी बेटी घर से बिना बताए चली गई थी। 2 अप्रैल को किठवाड़ी पुल चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। बाद में लड़की मिल गई जिसके बाद पुलिस ने उसकी काऊंसलिंग और मैडीकल जांच करवाई। 4 अप्रैल को बच्ची ने अपनी मां को बताया कि पवन नामक युवक उसे पिज्जा और बर्गर खिलाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर फरीदाबाद ले गया था और वहां उसके साथ रेप किया। अगले दिन वह उसे बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।