Panipat: पानीपत में वकील पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने बीच सड़क घेरकर पीटा, CCTV वायरल

पानीपत में एडवोकेट हेमंत पर 5-7 बदमाशों ने किया जानलेवा हमला। लाठी-डंडों से पीटा और पिस्टल दिखाकर दी धमकी। सीसीटीवी फुटेज आई सामने, वकीलों में भारी रोष।

 
CCTV Viral Panipat Crime

पानीपत : पानीपत से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 5 से 7 बदमाशों ने एडवोकेट हेमंत पर जानलेवा हमला किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात्रि करीब 10:00 बजे हेमंत एडवोकेट अपनी क्रेटा कार से मॉडल टाउन जा रहे थे। तभी पीछे से झौंगा गाड़ी मैं बैठे बदमाशों ने गाड़ी रुकवा कर जानलेवा हमला कर दिया। हेमंत वकील को लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया। फिर पिस्टल दिखाकर धमकाया। जिसके बाद हेमंत एडवोकेट को पानीपत के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उनको रेफर कर दिया फिलहाल उनका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। पुलिस ने  मामले में एफआईआर दर्ज की। फिलहाल अभी तक इस मामले में बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

वही इस मामले को लेकर वकीलों में काफी रोष है। इस मामले को लेकर पानीपत बार एसोसिएशन के तमाम वकील आज एसपी और विधायक से मिलेंगे।