पानीपत साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: 37 लाख की ठगी में बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार!

पानीपत में फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹37 लाख की ठगी। साइबर पुलिस ने यूपी से बैंक मैनेजर और सहायक मैनेजर समेत 3 को दबोचा। आरोपियों ने ठगों को उपलब्ध कराई थी बैंक डिटेल।

 
Cyber Fraud Uttar Pradesh Gang

पानीपत : थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर कारोबारी से 37 लाख रुपये ठगने के मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान छपरौली गाजियाबाद के दिपेश, बरेली के संजल अग्रवाल व सुहाग नगर फिरोजाबाद यूपी के आशीष पांडेय के रूप में हुई है। बता दें कि आशीष पांडेय बैंक मैनेजर, संजय अग्रवाल सहायक ब्रांच मैनेजर और दिपेश भारद्वाज रिलेशनशिप मैनेजर है। 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके हिस्से में आई ठगी की नकदी बरामद करने का प्रयास कर रही है। तीनों आरोपियों ने मामले में पीड़ित के बैंक खाते की जानकारी आरोपी रणधीर राठौर की उपलब्ध कराकर ठगी करने में उसकी मदद की थी।