पानीपत में 12 साल की बच्ची से अमानवीय अत्याचार, सौतेली मां और बेटे पर केस दर्ज
पानीपत में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ अमानवीय अत्याचार और प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस को तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पानीपत : हरियाणा के पानीपत से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर छह महीने तक अमानवीय अत्याचार किए गए। आरोप है कि सौतेली मां ने अपने नाबालिग बेटे से ही बच्ची के साथ दुष्कर्म कराया। नाबालिग सौतेले भाई ने ही अपनी 12 साल की बहन को हवस का शिकार बनाया। मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान लिया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रदर्शनी में वीडियो जारी कर जानकारी दी है।
इतना ही नहीं, बच्ची को कई बार नग्न कर कमरे में बंद रखा गया और लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने की भी अमानवीयता सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पानीपत पुलिस को आरोपी माँ-बेटे को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए। महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

