पानीपत: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 40 साल की कैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना
पानीपत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 4 साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी आलोक यादव को सुनाई 40 साल की कठोर कारावास की सजा। ₹60,000 का जुर्माना भी लगा।
Apr 22, 2026, 13:43 IST
पानीपत : असिस्टैंट सैशन जज-कम-फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो एक्ट) पीयूष शर्मा की अदालत में 4 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी आलोक यादव मूल निवासी बिहार हाल निवासी पानीपत को दोषी करार देते हुए 40 साल के कठोर कारावास की सजा दी है। जज शर्मा की अदालत में दोषी आलोक पर 60 हजार रुपए का जुर्माना किया। दोषी को जुर्माना नहीं देने पर 2 साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

