Pataudi News: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट के बाद दुखद खबर, छात्र ने की आत्महत्या
पटौदी की जाटोली मंडी में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र ने की खुदकुशी। रिजल्ट के तुरंत बाद घर में पंखे से फंदा लगाकर दी जान। इलाके में शोक की लहर।
पटौदी : सी.बी.एस.ई. द्वारा दसवीं का रिजल्ट आने के बाद से आहत होकर एक बच्चे ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे ने अपने घर पर ही पंखे से फंदा लगा लगा आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एम.डी. स्कूल में पढ़ने वाला छात्र कुणाल पुत्र जगनमोहन निवासी बाबा हरदेवा कॉलोनी जाटोली मंडी बुधवार को रिजल्ट आने से पूर्व अपने पिता के साथ था। कुछ देर बाद कक्षा दसवीं का रिजल्ट आ गया, इसकी सूचना जब उसके पिता को मिली तो कुणाल कहीं मिला नहीं। इस दौरान कुणाल को इधर-उधर तलाशा गया लेकिन वह नहीं मिला। बाद में वह अपने ही एक कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। बाद में दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया।

