रतिया: पुलिस नाके पर होमगार्ड की वर्दी फाड़ी, मां-बेटे सहित 3 पर FIR दर्ज

रतिया में जप्त बाइक छुड़ाने को लेकर होमगार्ड जवान पर हमला। युवक ने अपनी मां और साथी के साथ मिलकर फाड़ी वर्दी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर हिसार जेल भेजा।

 
हिसार जेल न्यायिक हिरासत

रतिया: फतेहाबाद रोड पर लगे पुलिस नाके पर जांच के दौरान कागजात न होने पर जब्त बाइक को छुड़ाने के लिए एक युवक ने अपनी मां व साथी के साथ मिलकर होमगार्ड पर हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना प्रभारी ने घायल होमगार्ड जवान को उपनागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने घायल की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।

अस्पताल में भर्ती होमगार्ड सोमनाथ ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ सरदूलगढ़ रोड पर नाके पर ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान रतिया निवासी डाडू अपनी मां रमन व बिट्टू के साथ बाइक से आया।