Rewari Dairy Owner Murder: धारूहेड़ा के भटसाना गांव में डेयरी संचालक की हत्या, परिसर में गड्ढा खोदकर दबाया गया शव

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में डेयरी संचालक की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया गया। श्रमिकों की सूचना पर पुलिस ने शव किया बरामद।
 
Rewari police investigation

रेवाड़ी : धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव भटसाना में एक डेयरी संचालक की हत्या कर शव को डेयरी परिसर में ही गड्ढा खोदकर दबाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्रमिकों को डेयरी परिसर से बदबू आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान खुदाई कर शव को बाहर निकाला। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुरुग्राम के फाजिलपुर निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। अरुण कुमार ने भटसाना गांव में करीब 12 एकड़ जमीन बटाई पर लेकर डेयरी संचालित कर रखी थी। बताया जा रहा है कि डेयरी परिसर में काम करने वाले श्रमिकों को पिछले कुछ समय से बदबू महसूस हो रही थी। संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद डेयरी परिसर में खुदाई कराई गई, जहां गड्ढे से अरुण कुमार का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। फिलहाल धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे क्या कारण रहे और वारदात में कौन-कौन शामिल है, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।Rewari Dairy Owner Murder: धारूहेड़ा के भटसाना गांव में डेयरी संचालक की हत्या, परिसर में गड्ढा खोदकर दबाया गया शव