Haryana Jail Death: रेवाड़ी जेल में बंद महाराष्ट्र के हवालाती की संदिग्ध मौत, 24 जुलाई को हुआ था गिरफ्तार
रेवाड़ी जिला जेल में बंद साइबर ठगी के आरोपी की इलाज के दौरान मौत। सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।
Jul 27, 2026, 17:03 IST
रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिला जेल में बंद एक हवालाती की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साइबर ठगी के आरोप में 24 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के निवासी 40 वर्षीय राहुल राजेंद्र कदम के रूप में हुई है। सोमवार सुबह जेल में बंद राहुल के सीने में अचानक दर्द उठा। जेल प्रबंधन ने तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साइबर ठगी के आरोप में उसे 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अगले दिन अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।

