रोहतक: डोभ गांव में युवक की गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी
रोहतक-भिवानी रोड पर डोभ गांव के पास 32 वर्षीय आनंद उर्फ अन्ना की गोली लगने से मौत। पास में नहीं मिली पिस्तौल, पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से कर रही जांच।
रोहतक : हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां आज सुबह एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस वारदात की जांच कर रही है कि शख्स ने सुसाईड की है या उसका मर्डर हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रोहतक-भिवानी रोड स्थित डोभ गांव की है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय आनंद उर्फ अन्ना के रुप में हुई है। बताया जा रहा कि सीने में गोली लगे खून से लथपथ आनंद सड़क पर मिला। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हालांकि मृतक के पास से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई है। जिस कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस वारदात की गंभीरता से छानबीन कर रही है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

