Haryana Crime Update: मां को घर से निकाला, भाई को खेत भेजा और फिरवान पिता ने दिया कुकर्म को अंजाम

सोनीपत के गन्नौर में बड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
Barhi police station Sonipat

गन्नौर । हरियाणा के गन्नौर से रिश्तों को कलंकित कर देने वाला एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

🔍 मां को घर से निकाला और भाई को भेजा खेत: विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 23 अक्टूबर को आरोपी पिता ने पहले उसकी मां के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब बेटी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाई को किसी बहाने से खेत भेज दिया और पीछे से इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच कर रही महिला उपनिरीक्षक शर्मीला ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।