Eclipse 2025: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य, चंद्र ग्रहण, जल्दी चेक करें डेट और टाइमिंग 

 
 कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य, चंद्र ग्रहण, जल्दी चेक करें डेट और टाइमिंग 

2nd Solar & lunar Eclipse 2025 date: साल 2025 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले थे जिसमें से 2 ग्रहण लग चुके हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगा था। वहीं 29 मार्च को सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि ये दोनों ही ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिए थे। अब लोगों को अगले 2 ग्रहणों का इंतजार है। आपको बताते हैं कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा और क्या खगोलीय घटना दीदार भारत के लोग कर पाएंगे या नहीं। 

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा, जो भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रात 9:57 बजे शुरू होकर 8 सितंबर को तड़के रात 12:23 बजे तक रहेगा।

दूसरा चंद्रग्रहण 2025 भारत में आएगा नजर ?

यह ग्रहण भारत में नजर आएगा, ऐसे में सूतक काल मान्य होगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, अमेरिका और अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा। 

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 अमावस्या के दिन लगेगा। यह ग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे से 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यानी ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा। 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में आएगा नजर ?

आपको बता दें कि पहले ग्रहण की तरह दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

ग्रहण का सूतक लगने पर क्या करना चाहिए?

सूतक काल में कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। 

सूतक काल के दौरान धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए।

सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।  

सूतक लगने तक भोजन पकाना और भोजन खाना भी नहीं चाहिए।

ग्रहण से पहले से बने भोजन में तुलसी के पत्ते डालकर ढक देना चाहिए।

सूतक काल समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल छिड़काव करना चाहिए।