Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस 

 
Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस 

Big Breaking - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पत्नी एम्स में मौजूद

कुछ देर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचेंगे AIIMS- सूत्र

दिल्ली AIIMS के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान को तैनात

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे एम्स (Delhi AIIMS) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

2021 में भी हुए थे भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार,बता दें 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉ मनमोहन सिंह ने साल 2004 से 2014 के बीच 10 साल तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश की बागडोर संभाली। वे कुल 33 साल तक देश के उच्च सदन के सदस्य रहे और इस साल अप्रैल में राज्यसभा से सेवानिवृत हुए थे। वे 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

मिली जानकारी के अनुसार,डॉ मनमोहन सिंह ने जून 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसके चार महीने बाद उन्होंने पहली बार राज्यसभा में प्रवेश किया था। तब से वे लगातार इस सदन का हिस्सा बने रहे। इस दौरान उन्होंने उच्च सदन में पांच कार्यकालों तक असम का प्रतिनिधित्व किया और इसके बाद साल 2019 में राजस्थान चले गए।

अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने सिर्फ एक बार साल 1999 में दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली सकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार,पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गांव में 26 सितम्बर 1932 को हुआ था। डॉ. सिंह ने वर्ष 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की। 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया।