Gold Price Today: सोना हुआ 80,000 के पार, जल्द ही छू सकता है ये नया रिकार्ड ?

 
सोना हुआ 80,000 के पार, जल्द ही छू सकता है ये नया रिकार्ड ?

Gold Price Today: सोना चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के अनुसार सोने के भाव में तेजी आई है। 

सोने का भाव 80,000 रुपये को पार कर गया है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 80,200 रुपये है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 73,500 रुपये के ऊपर है। 

महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 94,500 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि, साल 2024 में एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,00,000 रुपये को पार कर गया था। 

सोने की बढ़ती मांग

शादी के सीजन में सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे इसकी कीमतें भी ऊपर जा रही हैं।

क्या सोना जल्द करेगा पार?

अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, जैसे बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट, आने वाले हफ्तों में सोने की कीमतों पर असर डाल सकते हैं। निवेश करने वालों की संख्या बढ़ने से सोने की कीमतें जल्द ही 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है।

14 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर        22 कैरेट   24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली             73,550    80,220
नोएडा    73,550    80,220
गाजियाबाद    73,550    80,220
जयपुर    73,550    80,220
गुड़गांव    73,550    80,220
लखनऊ    73,550    80,220
मुंबई         73,400    80,070
कोलकाता    73,400    80,070
पटना            73,450    80,120
अहमदाबाद    73,450    80,120
भुवनेश्वर    73,400    80,070
बेंगलुरु    73,400    80,070

कैसे तय होती है कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।